फ्लैट खरीदने का बयाना देने का झांसा देकर खाते से उड़ाई नगदी
झांसा देने के लिए कॉलर सुबह से शाम तक करता रहा बात
नगदी उड़ाने के बाद भी कॉलर करता रहा पत्रकार को कॉल
कॉलर की लोकेशन जयपुर के भरतपुर में मिली, पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आर्मी का मेजर बनकर वरिष्ठ पत्रकार को रायवाला स्थित फ्लैट खरीदने का बयाना देने का झांसा देकर उसके खाते से 75 हजार उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित पत्रकार ने खाते से नगदी उड़ाने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि पत्रकार के खाते से राजस्थान के निजी बैंक फेडरल में ट्रांसफर कराये गये है। वहीं आर्मी का मेजर बनकर पत्रकार से ठगी करने वाले की लोकेशन भरतपुर में मिली है।
वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे उसके मोबाइल नम्बर पर अज्ञात नम्बर से कॉल आयी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय आदित्य कुमार आर्मी मेजर के रूप में दिया, जोकि जम्मू में तैनात है। लेकिन उनका देहरादून ट्रांसफर हो चुका है और वह 01 सितम्बर को देहरादून पहुंचेगें। कॉलर ने पूछा कि क्या आप का रायवाला स्थित फ्लैट सैल हो गया। जिसपर उनके द्वारा मना कर दिया गया।
कॉलर ने उनसे फ्लैट खरीदने की इच्छा जाहिर करते हुए कीमत पूछी गयी। जिसपर उनके द्वारा फ्लैट की कीमत 32 लाख बताई गयी। कॉलर ने मोलभाव करते हुए फ्लैट की कीमत 30 तय हो गयी। जिसपर सौदा तय होने पर कॉलर ने फ्लैट के बयाना डेढ लाख देने की बात कही और फिलहाल वह 75 हजार देगें और 01 सितम्बर को बाकी का 75 हजार देगें। इसी बीच कॉलर ने उनसे फ्लैट बाहर व कमरों की फोटों मांगी गयी, जिसको फोटो भेजी गयी। कॉलर फ्लैट की फोटो देखकर पूरी तरह संतुष्ट हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि जब कॉलर ने 23 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उनको आर्मी मर्चेयइल के जरीये गुगल पे की बात कहते हुए अपने झांसे में ले लिया। कॉलर उनको पूरी तरह अपने झांसे में लेकर जैसा बोलता गया वह करते गये और अंत में कॉलर ने कहा कि वह 75 हजार भेज रहे है, उसको रिसिव कर लो। जब उन्होंने कॉलर की बातों पर यकीन कर रिसिव का ओपशन दबाया, तभी उसके खाते से 75 हजार निकल गये। जब उन्होंने कॉलर से सम्पर्क कर खाते से 75 हजार निकल जाने की शिकायत की, तो कॉलर ने कहा कि गलती से आ गये होगेें। वह उनके पैसे वापस कर देगें। लेकिन उनको पूरा यकीन हो गया कि वह ठगी के शिकार हो गये।
जिन्होंने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत करते हुए कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कॉलर ने उनके साथ ठगी करने के बाद भी देर रात तक और अगले दिन यानि 24 अगस्त की तड़के करीब 4 बजे तक कॉल करता रहा, लेकिन उन्होंने घबरा कर उसका कॉल रिसिव नहीं किया। जब पुलिस ने कॉलर का नम्बर टेªस किया गया तो उसकी लोकेशन भरतपुर राजस्थान मिली है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पत्रकार हिंमाशु द्विवेदी ने तहरीर देकर अपने साथ 75 हजार की ठगी किये जाने की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
