चालक गिरफ्रतार, शराब तस्कर हुआ फरार, तलाश जारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात क्षेत्र से गश्त के दौरान बिना नम्बर प्लेट की लग्जरी कार से चार पेटी देशी शराब के साथ चालक को गिरफ्रतार किया है। जबकि मौके से शराब तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती देर रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गश्ती दल ने शिवालिकनगर में संदिग्ध् बिना नम्बर प्लेट की लग्जरी बलेनो कार को रोकने का संकेत दिया गया। तभी कार से चालक के बंगल में बैठा शख्स कार से उतर का भाग निकलने मे कामयाब रहा। लेकिन पुलिस ने कार चालक को घेर घोट कर दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी लेने पर कार से चार पेटी देशी शराब की बरामद की है। पुलिस कार समेत चालक को कोतवाली लाया गया।
जहां पर पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम सलमान पुत्र अमीर हसन निवासी माजरी स्टैंड बहादराबाद हरिद्वार बताते हुए फरार हुए शराब तस्कर का नाम राजा उर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर गोविंदपुर रानीपुर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर करते हुए कार को सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
