♦मानसिक रूप से कमजोर महिला गलती से घुसी थी दूसरे के घर
♦परिवार ने महिला को पोल से बांध कर जमकर था पीटा, वीडियों हुई थी वायरल
♦घटना का संज्ञान लेकर पुलिस ने किया था पीडिता के परिवार की ओर से मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मानसिक रूप से कमजोर महिला को पोल से बांध कर पीटने वाले महिला समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनको दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। महिला को पोल से बांध कर पीटने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने किया था पीडिता परिवार की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर महिला को पोल से बांध कर गाली गलोच करते हुए मारपीट करने की घटना का पुलिस ने कडा संज्ञान लेते हुए वीडियों की जांच की गयी तो मालूम हुआ कि वायरल वीडियों कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के लेबर कॉलोनी भेल सेक्टर-2 का निकला। पुलिस ने पीडित परिवार परिवार की तहरीर पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने तलाश करते हुए घटना के महिला समेत पांचों आरोपियों राहुल पुत्र मुन्दिका प्रसाद, इन्दर पुत्र मुन्दिका प्रसाद, राकेश पुत्र रामशरण, आशु पुत्र सोनू, महिला निवासीगण लेबर कॉलोनी रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
