मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अब तक 25 सभाए कर चुके
भाजपा चुनावी पार्टी नहीं बल्कि साल भर काम करने वाली पार्टी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा जनता के बीच केन्द्र के पांच सालों के कार्यो को लेकर जाएगी। देश के विकास और जनहित योजनाओं के तहत जो कार्य देश की आजादी के बाद अगर किसी ने किये है, तो वह भाजपा सरकार है। वर्ष 2014 से भी अधिक वोटों से भाजपा उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा चुनावी पार्टी नहीं बल्कि साल भर काम करने वाली पार्टी है। इस बात की जानकारी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अब तक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 25 सभाए कर चुके है। जबकि उनकी प्रदेशभर में 50 सभाए निर्धरित है। इसी तरह 01 अप्रैल को गृह मंत्री उत्तराखण्ड में चार लोक सभा क्षेत्रों में चार सभाए करेगें। वहीं 03 अप्रैल को उत्तरकाशी में सभा होगी, 05 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून में चुनावी सभा को सम्बोधित करेेगें। इसी तरह 06-07 अप्रैलको शहनवाज और मुख्तार अब्बासी भी चार लोकसभा क्षेत्रों में चार चुनावी सभाए करेगें, 04 अपै्रल को काशीपुर, रूड़की और 08 अप्रैल को हल्द्वानी में अमित शाह व स्मृति ईरानी भी चार लोकसभा क्षेत्रों में चार सभाए करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए चुनावी मैदान में आने वाली पहली पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की जनता का विश्वास जीतने में कामयाब रही है। जो काम मोदी की सरकार ने किये उसको देश की जनता ने सरहाया हैं। साथ ही देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ देश के विकास में जो रफ्रतार मोदी जी ने दी है। उसको देश का बच्चा बच्चा भी जानता है। इसलिए देश की जनता ने दोबारा मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने लिए भाजपा को वोट देगी। प्रेसवार्ता में मंयक गुप्ता, ओम प्रकाश जम्दग्नि, जयपाल सिंह चौहान, सुनील प्रजापति, लव शर्मा, विकास तिवारी आदि मौजूद थे।
