
*फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
*एसएसपी ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए दिये जल्द खुलासे के निर्देश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय के बाहर तडक्रे फायरिंग की घटना से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। फायरिंग की घटना कार्यालय के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई है। पुलिस ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया हैं। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले शख्स की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द फायरिंग की धटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह बाद फिर खानपुर विधायक उमेश कुमार के रूडकी कोतवाली क्षेत्र स्थित कैम्प कार्यालय के बाहर 27 फरवरी 25 की तड़के करीब 3 बजे एक अज्ञात शख्स द्वारा फायरिंग की गयी है। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सम्बंध में अधीनस्थों से जानकारी जुटाते हुए अज्ञात शख्स के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिये है।
विधायक उमेश कुमार के कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फूटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले शख्स की शिनाख्त करने का प्रयास में जुटी है। पुलिस फायरिंग करने तक पहुंचने के लिए क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
एसएसपी का कहना हैं कि शख्स की पहचान हो जाने के बाद फायरिंग की धटना के पीछे किन लोगों का हाथ हैं वह साफ हो जाएगा। इस घटना के पीछे जो कोई भी लोग शामिल होगे, उनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।