एक गुट ने बाहरी लड़कों को बुलवा कर दूसरे गुट को पीटवाया
कॉलेज मे लाठी-डण्डे चलने से मची अफरा-तफरी, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के सम्बंध मे अभी तक नहीं दी गयी पुलिस को तहरीर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। बताया जा रहा हैं कि छात्रों के विवाद ने दोनों गुटों में आज मारपीट हो गयी। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में एक गुट दूसरे गुट से कमजोर पड़ गया। आरोप हैं कि कमजोर पड़े छात्रों के गुट ने बाहरी लड़कों को कॉलेज बुलवा कर दूसरे गुट के छात्रों को जमकर पीटवाया। बाहरी लड़कों के हमले मे कई छात्र घायल हो गये।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही बाहरी लड़के और उनको बुलवाने वाले छात्र कॉलेज से फरार हो गये। घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह छात्रों के दो गुटों में चला आ रहा विवाद सोमवार की सुबह मारपीट में बदल गया। घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आरोप हैं कि मारपीट में कमजोर पड़े छात्र के एक गुट ने फोन कर बाहरी लड़कों को कॉलेज बुलवा लिया।
आरोप हैं कि लाठी-डण्डों व सरियें से लैस बाहरी लड़कों ने दूसरे गुट के छात्रो पर हमला बोल दिया। कॉलेज में अचानक हुए बाहरी लड़कों के हमले से हड़कम्प मच गया। जिसकी जानकारी लगते ही कॉलेज प्रधानाचार्य व छात्र एकत्रित होकर मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा हैं कि हमलावर व उनको बुलाने वाले छात्र पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही कॉलेज परिसर से भाग निकलने में कामयाब हो गये। बाहरी लड़कों के हमले में कई छात्र घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि सलेमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया था। एक गुट के छात्रों ने बाहरी लड़कों को बुलाकर दूसरे गुट के छात्रों का पीटवाया। जिसमें कई छात्रों को चोटे आयी है। घटना के सम्बंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करेगी।
