
अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, सचिव भारत भूषण और कोषाध्यक्ष शरत चन्द्र बने
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सामुदायिक केन्द्र शिवालिक नगर की प्रबन्धकारिणी समिति का चुनाव का चुनाव सम्पन्न हुआ। मतदान 17 दिसम्बर 23 शाम 5.30 तक चला और मतगणना देर शाम 7.30 बजे से शुरू होकर देर रात तक चली। चुनाव में उपाध्यक्ष व त्रतीय चरण से 2 सदस्यों के निर्विरोध चयन हो जाने के कारण 8 पदों अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रथम चरण से 1 सदस्य, द्वितीय चरण से 2 सदस्य, चतुर्थ चरण से 2 सदस्य को चुनने के लिये वोट डाले गये।
इस चुनाव को सम्पन्न करने के लिये सात सदस्यीय चुनाव समिति मुख्य चुनाव अधिकारी के.पी.सिंह व चुनाव कोर्डीनेटर रविन्द्र वशिष्ठ तथा चुनाव अधिकारियों में एलएसरावत, ओपीशर्मा, केपी उनियाल, शिव कुमार अग्रवाल चुनाव अधिकारी तथा प्रबन्धकारिणी समिति की ओर से आरके शर्मा एवं ललित मोहन जोशी ने दिन रात मेहनत करके काम किया। मतदान दिवस को अन्य मतदान अधिकारियों एचके शर्मा, ज्ञानेश चंद्र, मनमोहन आनंद, रामकुमार गुप्ता, डीएन उनियाल, हरपाल शर्मा, दिनेश कर्णपाल, आरके शर्मा, देवाशीष जोशी, राजकुमार, राजेन्द्र नौटियाल, अशोक कुमार, मनवीर सिंह तोमर, अनिल कुमार मौर्य, दीपक कुमार ने मतदान व मतगणना सम्पन्न कराई।
सामुदायिक केन्द्र शिवालिक नगर की प्रबन्धकारिणी समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी शिव कुमार शर्मा ने 412, उमेश कुमार शर्मा ने 510, एलएस रावत ने 457, सचिव पद हेतु 4 प्रत्याशी मनीष जोशी 275, रविकांत गुप्ता 277, भारत भूषण ने 692, सादा बैठा ने 136, कोषाध्यक्ष हेतु 3 प्रत्याशी डी.एस.परमार ने 280, एम.पी.सिंह कटारिया 499, शरत चन्द्र ने 583, प्रथम चरण से सदस्य हेतु 2 प्रत्याशी अवधेश शर्मा 142, एस.एन.शर्मा ने 80, द्वितीय चरण से सदस्य हेतु 3 प्रत्याशी एन.के.राजू 127, नेपाल गुप्ता ने 193, एकमात्र महिला श्रीमति सर्वेश चौहान ने 250, चतुर्थ चरण से सदस्य हेतु 3 प्रत्याशी अशोक कुमार त्यागी ने 114 , जय ओम गुप्ता ने 139, प्रवीण कपिल ने 132 मत प्राप्त किये।
मतगणना के पश्चात अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा 510, उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा निर्विरोध, सचिव भारत भूषण 692 कोषाध्यक्ष शरत चन्द्र ने 583, प्रथम चरण से 1 सदस्य अवधेश शर्मा 142, द्वितीय चरण से 2 सदस्य नेपाल गुप्ता 193 व एकमात्र महिला श्रीमति सर्वेश चौहान 250, त्रतीय चरण से 2 सदस्य ओम प्रकाश व रविन्द्र कुमार चौहान निर्विरोध, चतुर्थ चरण से 2 सदस्य, जय ओम गुप्ता ने 139 व प्रवीण कपिल ने 132 मत लेकर विजयी रहे।
इस प्रकार सामुदायिक केन्द्र शिवालिक नगर की प्रबन्धकारिणी समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, सचिव भारत भूषण, कोषाध्यक्ष शरत चन्द्र, प्रथम चरण से 1 सदस्य अवधेश शर्मा, द्वितीय चरण से 2 सदस्य नेपाल गुप्ता व श्रीमति सर्वेश चौहान त्रतीय चरण से 2 सदस्य ओम प्रकाश व रविन्द्र कुमार चौहान, चतुर्थ चरण से 2 सदस्य जय ओम गुप्ता, प्रवीण कपिल घोषित किये गये।