गुजरात के यात्रियों से ओवर चार्जिंग का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ट्रैवल्स व्यवसाई पर गुजरात के यात्रियों से चारधाम के लिए बस का ओवर चार्जिंग किराया वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। एआरटीओ की ओर कोतवाली नगर में ट्रैवल्स स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि रश्मि पंत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जनपद हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर दी हैं। तहरीर में लिखा गया हैं कि जीके ट्रैवल्स गोपीनाथ मंदिर लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार ने अहमदाबाद, गुजरात निवासी घनश्याम भाई से चारधाम यात्रा के लिए 27 सीटर बस 01 लाख 31 हजार रूपये में बुक कराने के बावजूद उनसे यात्रा से पूर्व 02 लाख 56 हजार रूपये अनाधिकृत रूप से ओवर चार्जिंग निर्धारित दर से अधिक चार्ज वसूल किये गये। पुलिस ने एआरटीओ की तहरीर पर आरोपी ट्रैवल्स स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
