जिला, मेला, टीबी, महिला अस्पताल के करीब 350 लोगों को लगेगा टीका
लीना बनौधा/ भावना गुप्ता
हरिद्वार। कोरोना-19 का टीका करण के दूसरे चरण में शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज में जिला अस्पताल, मेला अस्पताल, टीबी अस्पताल और महिला अस्पताल के एक सौ स्टाॅफ को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ। ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज में सुबह से ही वैक्सीन लगाने के लिए चिकित्सकों, नर्सेस सहित अन्य स्टाॅपफ का ताता लगा रहा। जिन्होंने वैक्सीन का टीका लगवाया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 16 जनवरी को देशभर में कोरोना-19 महामारी को परास्त करने वाली वैक्सीन को लांच किया गया था। वैक्सीन को सबसे पहले फ्रांट लाइन के योद्धाओं को लगाया जाना है। जिसकी शुरूआत लांच से हो गयी थी। पहले चरण में ट्टषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज में एक सौ लोगों को वैक्सीन का टीका लगना था। लेकिन किसी कारण वश उस दिन 85 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया था। दूसरे चरण में शुक्रवार को भी ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज में एक सौ लोगों को टीका करण होना है। जिनमें चिकित्सक, नर्सेस, फार्मेसिस्ट आदि शामिल है। टीकाकरण करने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की गयी थी। जिसके आधर पर जिन लोगों के लिस्ट में नाम अंकित थे उनको एक दिन पूर्व ही वैक्सीन का टीका करण कराने के लिए निर्देश दिये गये थे। जिसके आधार पर आज सुबह से ही चिकित्सक, नर्सेस, फार्मेसिस्ट आदि ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक काॅलेज पहुंचकर वैक्सीन का टीका लगवाया। जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल, मेला अस्पताल, टीबी अस्पताल और महिला अस्पताल के करीब 350 लोगों को वैक्सीन का टीका करण होना है। जिसको चार चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसमें पहला चरण 16 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था, दूसरा चरण शुक्रवार, तीसरा चरण मंगलवार और चैथा चरण शुक्रवार को होगा। चिकित्सकों, नर्सेस, फार्मेसिस्ट सहित अन्य लोगों को वैक्सीन का टीका लगाने के लिए कहा गया है।


