मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने युवती के साथ उपचार के दौरान छेडखानी करने वाले आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने पीडित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली मंगलौर पुलिस के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि चिकित्सक डॉ. रिजवान ने उसकी बेटी के साथ उपचार के दौरान छेडखानी की। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पीडित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी चिकित्सक डॉ. रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया।
