मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान ने घर में घुसकर गाली गलोच करते हुए मारपीट करने वाले आरोपियों की जमानतियों के सत्यता के सम्बंध् में मा. जिला न्यायाधीश हरिद्वार, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। बताते चले कि 04 अगस्त 21 को वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान के पडौसी भवानी शरण विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा समेत चार लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। न्यायालय द्वारा जारी वांरट तामिल होने के बाद भी आरोपी दम्पति न्यायालय में पेश नहीं हुआ। जिसपर न्यायालय की ओर से आरोपी दम्पति के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किये गये थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भवानी शरण विश्नोई को 10 मई को गिरफ्रतार कर न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय में आरोपी दम्पति द्वारा जो जमानतियां पेश किये गये थे। पीडित पत्रकार ने जमानतियों की सत्यता के सम्बंध् में मा. जिला न्यायाधीश हरिद्वार, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।
