मुठ्ठी भर कांग्रेसी नेता जेपी नड्डा का करने पहुंचे थे विरोध प्रदर्शन
बंधु ही अपने-अपने नेताओं की आक्रमक दिखने वाली फोटो उतारते नजर आए
पुलिस ने भी कांग्रेसी नेताओं के हिरासत में लेने की निभाई रस्म अदायगी
शहर की जनता भी कांग्रेस की राजनीति स्टंट को अच्छी तरह समझने लगी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेसियों की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुंचने का विरोध प्रदर्शन करने की नौंटकी केवल फोटो शूट तक ही सीमित रही। प्रदर्शन करने पहुंचे मुठ्ठी भर नेता का फोकस केवल अपने बंधुओं से प्रदर्शन में अक्रमक दिखाने के लिए फोटो शूट करवाने की होड़ देखी गयी। कांग्रेसी नेता फोटो में दिखने के लिए हाईपर होकर प्रदर्शित करते रहे और उनके कांग्रेसी नेता बंधु ही उनकी मोबाइल से तस्वीर उतारते रहे।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी भी कांग्रेसी नेताओं की मंशा को भाप कर उनको यह कहते देखे गये, ठीक हैं बस हो गया अब। कांग्रेसियों के फोटो शूट के बाद पुलिस अधिकारियों ने मुठ्ठी भर नेताओं को गाड़ी में डालकर हिरासत में लेने की रस्म अदायगी की गयी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर केवल अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई।

बताते चले कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुंचने पर जिला युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के मुठ्ठी भर नेता जेपी नड्डा का विरोध करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूर्व में अलर्ट मोड़ पर रहा। कांग्रेसियों द्वारा जहां पर विरोध करना था वहां पर पहले से ही पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर तैनात थे। जिन्होंने पहले ही कांग्रेसियों को रोकने के लिए बेरिकेट लगा कर अपनी पूरी तैयारी की गई थी। पुलिस बल ने जब कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया, तो नेताओं का पूरा ध्यान केवल फोटो शूट पर रहा। जिसको देखकर पुलिस अधिकारी भी समझ गये कि कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन के नाम पर केवल अपने हाई कमान को दिखाने के लिए फोटो शूट कर मीडियां के सहारे यह साबित करना रहा कि उनके द्वारा हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विरोध किया गया।

पुलिस अधिकारी भी कांग्रेसी नेताओं की मंशा को भाप कर यह कहते नजर आये कि बस हो गया, अब रहने दो। लेकिन कुछ कांग्रेसी नेताओं का फोटो शूट उनके मुताबिक ना होने पर उन्होंने प्रदर्शन के दौरान आक्रमक दिखने और पुलिस से नोक झोक वाला फोटो शूट के लिए माहौल बनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी इस मंशा को एक ही झटके में नाकाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान साफ देखा गया कि मुठ्ठी भर नेताओं में अपनी-अपनी आक्रमक दिखने वाली फोटो शूट अपने ही बंधुओं से कराने की होड मची थी। कांग्रेसियों नेताओं का फोटो शूट सेक्शन होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी नेताओं को हिरासत में लेने की अपनी रस्म अदायगी निभाई।

जिला युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन में पंचपुरी का कोई भी कांग्रेस का बड़ा चेहरा नजर नहीं आया। लेकिन जब पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लेने की अपनी रस्म अदायगी कर रही थी, तब महानगर कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा एक बार जरूर देखा गया। लेकिन प्रदर्शन के दौरान उनका चेहरा नहीं देखा गया। हैरान करने वाली बात तो यह रही कि इस प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष का चेहरा कही नहीं दिखा।
इतना ही नहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के दाये-बाये रहने वाले कोई भी नेता व कार्यकर्त्ता इस प्रदर्शन में नहीं दिखा। शहर की जनता भी अब जान चुकी हैं और समझने लगी हैं कि कांग्रेसी अपनी विपक्ष की भूमिका ढंग से नहीं निभा रही है। कांग्रेस जनहित के मुद्दो को लेकर सड़कों पर नही उतरती, बल्कि अपनी हितों के लिए और राजनीति में खुद को सक्रिय दिखाने के लिए सड़कों पर उतरती है।
