मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें 06 दरोगाओ को पुलिस लाईन से निकाल कर थाने में तैनाती दी गयी है। जबकि 04 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गये है। एसएसपी हरिद्वार कार्यालय से जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परितर्वन किया है।
जिनमें उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह को थाना खानपुर से थाना कनखल, उपनिरीक्षक भजराम चौहान को थाना कनखल से थाना खानपुर, अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सोनी को थाना कनखल से थाना बुग्गावाला, अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह को थाना बुग्गावाला से थाना कनखल भेजा गया है।
जबकि 06 दरोगाओं उपनिरीक्षक मंसूर अली को पुलिस लाईन से कोतवाली रूड़की, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन को पुलिस लाईन से कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक सोहन सिंह को पुलिस लाईन से कोतवाली गंगनहर, उपनिरीक्षक मंजुल रावत को पुलिस लाईन से कोतवाली रानीपुर और महिला उपनिरीक्षक पूनम प्रजापति को पुलिस लाईन से थाना झबरेड़ा भेजा गया है।



