
बेटा–बेटी को भाजपा मेें शामिल कर कांग्रेस को दिया झटका
घटना क्रम के बाद राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म
ममता ने खुद को बताया कांग्रेस की सच्चा सिपाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा ने भगवानपुर कांग्रेस विधायक के घर में सेंघ मारीकर उनके बेटे व बीडीसी सदस्य बनी बेटी को भाजपा में शामिल कर कांग्रेस का बड़ा झटका दे दिया। कांग्रेस की महिला विधायक के बेटा-बेटी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद अब हरिद्वार की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
राजनीति के जानकार अब महिला विधायक के भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में जाने की सम्भावना से इंकार नहीं कर रहे है। अगर ऐसा होता हैं तो जनपद हरिद्वार में कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बताया जा रहा हैं कि बेटे व बेटी के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी महिला विधायक से लगातार सम्पर्क्र बनाये हुए है।
बताते चले कि विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं का अपने-अपने दलों को छोड़ कर भाजपा का दामन थामने का सिलसिला बना हुआ है। शायद उनको अपना भविष्य भाजपा में सुरक्षित नजर आ रहा है। इसलिए उत्तराखण्ड में अलग-अलग नेताओं का भाजपा में जाने का क्रम जारी है। कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों में प्रदेश के भारी भरकम नेता भी शामिल है। इसी क्रम में भगवानपुर से कांग्रेस की महिला विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी बीडीसी सदस्य आयुषी राकेश आज भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चौका दिया।
भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने दोनों भाई-बहन को भाजपा की सदस्यता दिला कर अपने कुनबे मे शामिल कर लिया। भाजपा में शामिल होते ही दोनों भाई बहन ने भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भाजपा नेतृत्व को भरोसा दिलाया है।
वहीं उनकी भाजपा में जॉइनिंग पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि उनका बेटा समझदार हो गया है। भाजपा में जाने का फैसला उसका खुद का है। कहा कि वह कांग्रेस की सच्ची सिपाही है और रहेंगी और कांग्रेस के लिए ही वह काम करेंगी। इसके अलावा विधायक ममता राकेश को एक झटका पहले ही लग चुका है, क्योंकि जिस जिपं सदस्य रिजवान उर्फ जानी ठेकेदार के लिए विधायक ममता ने धरना दिया, वह अगले ही दिन भाजपा का हो गया, इसके अलावा सिरचंदी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी भूरा भी भाजपा में शामिल हो गया।