वारदात में शामिल दो बदमाश फरार, एक जमानत तूडवाकर गया जेल
बदमाशों से दो तमंचे, खुखरी, एक लाख, 18 तोले सोने के जेवरात बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पांच दिन पूर्व सदेंश नगर कनखल में भाजपा नेता के घर पर दिनदहाडे पड़ी डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस व सीआईयू की सयुंक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्रतार किया है। जबकि दो बदमाश फरार हैं जिनमें एक बदमाश गैंगस्टर मुकदमें में अपनी जमानत तुडवार कर जेल चला गया है। टीम ने दबोचे गये बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, एक खुखरी, लूटी करीब एक लाख की नगदी और 18 तोले सोने के जेवर बरामद किये है। भाजपा नेता के घर में डकैती का सूत्रधार कोई ओर नहीं बल्कि उनके यहां रहने वाला किरायेदार ही निकला, जोकि घर बदल चुका था। डकैती का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खण्डूरी ने आज कनखल थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दिनदहाडे भाजपा नेता कदम सिंह चौहान पुत्र नायक राम निवासी गली नम्बर 2 सदेंश नगर कनखल के घर आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में मौजूद पत्नी प्रीति चौहान व उनकी बेटी माही को बंधक बनाकर घर से ढाई लाख की नगदी व करीब साढे बारह लाख के सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीडिता सहित आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली और क्षेत्रा में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना में बदमाशों ने एक बाइक व स्कूटी का इस्तेमाल किया गया था। जिसका नम्बर भी पुलिस को मिल गया। डकैती की घटना के खुलासे के लिए पुलिस के साथ सीआईयू को भी लगाया गया था। कई टीमें गठित कर टीमों को पडौसी राज्य के कई जनपदों के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच पुलिस व सीआईयू टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि सदेंश नगर लूट की घटना में शामिल बदमाश इस समय निर्मल फार्म वैडिंग पोईंट के सामने स्थित आम के बाग में लूट के माल का बंटवारा कर रहे है। सूचना पर पुलिस व सीआईयू टीम ने बिना समय गवाये बताये गये स्थल को चारों ओर से घेर लिया और मौके से चार बदमाशों को दबोच लिया। जिनमें पास से टीम को लूटी गयी 95 हजार की नगदी और सोने के आभूषण, जोकि 18 तोले, दो 315 बोर के तमंचे व 4 जिंदा कारतूस और एक खुखरी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अशोक वर्मा पुत्र ब्रहा्रपाल वर्मा निवासी मौहल्ला ब्रहा्रपुरी इन्दिरा नगर मेरठ यूपी, विरेन्द्र वर्मा उर्फ मिर्ची पुत्र रतन लाल वर्मा निवासी चुचेला कला मंडी धनौरा अमरोह यूपी, सूबे सिंह पुत्र रोडका सिंह निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर यूपी और राजीव वर्मा उर्फ राजू पुत्र ब्रहा्रपाल वर्मा निवासी गुलाब वाटिका गली नम्बर 19 लोहनी गाजियाबाद यूपी बताते हुए खुलासा किया कि उनके दो अन्य साथी लोकेन्द्र पुत्र ब्रजपाल निवासी लाडनपुर हल्दौर बिजनौर यूपी और परमेन्द्र चौध्ररी पुत्र सूबे सिंह निवासी उपरोक्त हाल निवासी डासना गाजियाबाद यूपी के साथ मिलकर उन्होंने भाजपा नेता कदम सिंह के यहां पर डकैती डाली थी। लोकेन्द्र और परमेन्द्र चौधरी फरार है। जबकि परमेन्द्र चौधरी बिजनौर में गैंगस्टर मुकदमें में अपनी जमानत तूडवाकर जेल चला गया है। एसएसपी ने बताया कि भाजपा नेता के घर में डकैती की योजना विरेन्द्र वर्मा उर्फ मिर्ची ने बनायी थी क्योंकि भाजपा नेता के यहां पर उसकी भाभी किराये पर रहती थी और वह भी भाभी के साथ कुछ माह तक रहा था। लेकिन एक माह पूर्व ही उन्होंने भाजपा का मकान छोड कर अन्य स्थान पर चले गये थे। विरेन्द्र वर्मा ने प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी भाभी को ही इस डकैती का मास्टर माईंड बताया था कहा कि उसी ने पूरे मकान की रैकी की थी और उसके बहकावे में आकर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जब उक्त महिला से पूछताछ की गयी तो उसने साफ इंकार कर दिया और जानकारी दी कि विरेन्द्र वर्मा खुद डकैती में फंस गया तो वह उसको भी फंसाना चाहता है। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ पर उसने अपने को बेकसूर बताया है। इसलिए उसको छोड दिया गया हैं। लेकिन इस घटना की जांच अभी भी जारी हैं यदि इस वारदात में अगर ओर किसी की भी सलिप्ता मिलती हैं तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस फरार हुए बदमाशों की गिरफ्रतारी के भी प्रयास में जुट गयी हैं और जमानत तूडवाकर जेल गये बदमाश परमेन्द्र चौधरी को भी पूछताछ के लिए न्यायालय से रिमाण्ड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी ने डकैती की घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को ढाई हजार का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्र्रेसवार्ता के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ कनखल आदि मौजूद थे।
