वर्ष 2022 तक देश का एक भी परिवार आवास विहीन नहीं रहने का दावा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलौत ने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 350 सीटों से अधिक पर जीत दर्ज करेगी और एनडीए की भारी बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी सीटें भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास मुददे् नही है, विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। अगले पांच वर्षो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास होगा। वर्ष 2022 तक देश का एक भी परिवार आवास विहीन नही होगा। श्री गहलौत आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि अगामी आम चुनाव में भाजपा को देशवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, हर तरफ मोदीमय दिख रहा है। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जो चहुमुखी विकास किया है, उसकी वजह से पार्टी 350 से अध्कि सीटों पर जीत हासिल करेगी साथ एनडीए के अन्य दल भी भारी बहुमत हासिल करते हुए 400 से अध्कि सीटों पर विजय हासिल करेगी। रोजगार,किसानों के कल्याण सहित विकास के मुददे् पर विपक्षी दलों द्वारा जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता विपक्षी दलों के बहकावे में नही आने वाली है। यूपीए की सरकार ने जब सत्ता छोड़ी थी, तो जीडीपी की दर 4.5 थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के बेहतर कार्यकाल के कारण जीडीपी की दर 7.4 तथा कृषि विकास दर 3.2 है। अपने मंत्रालय के कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि उनके मंत्रालय ने पिछले पांच साल में 800 करोड़ से अधिक की लागत से 13 लाख से अधिक दिव्यांगों को सशक्त बनाने के लिए उपकरण प्रदान किये है। वृद्व नागरिकों के लिए वयोश्री योजना लागू कर कई कल्याणकारी योजनाओं को ध्रातल पर उतारने का कार्य किया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के न्यूनतम आय योजना के बारे में कहा कि स्व0 इन्दिरा गाॅधी ने भी गरीबी हटाओं का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नही हटी, गरीब जरूर हट गये, इसलिए जनता उनके बहकावें में नही आने वाली। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। वार्ता के दौरान भाजपा विधायक सुरेश राठौर आदि नेता मौजूद थे।
