पति गम्भीर घायल, हॉयर सेंटर रेफर, दोनों बच्चे मामूली घायल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र मे शुक्रवार की दोपहर को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि पति व दोनों बच्चे घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर पति की हालत नाजूक देखते हुए उसको हॉयर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
जबकि दोनों बच्चों को मामूली चोटे आयी है। पुलिस ने घटना की जानकारी पीडित परिवार को देते हुए बच्चों को उनके सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान छोटे हाथी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गयी है।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि असलम पुत्र जाहिद उम्र 33 वर्ष निवासी मानकपुर आदमपुर झबरेड़ा हरिद्वार अपनी पत्नी पसवीन उम्र 30 वर्ष और दो बच्चों जिनमें पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी के साथ आज दोपहर को बाइक पर हरिद्वार से वापस घर लौट रहे थे। जब बाइक सवार असलम परिवार के साथ बहादराबाद टोल प्लाज के समीप शनिदेव मन्दिर के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही बाइक सवार असलम की पत्नी पसवीन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि असलम व दोनों बच्चे घायल हो गये।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगिरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर असलम की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको हॉयर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। जबकि घटना में दोनों बच्चों को मामूली चोटे आयी है। पुलिस ने घटना की जानकारी असलम के परिजनों को भेज दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पर पुलिस ने बच्चों को उपचार के बाद उनके सुुपूर्द कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना मे अज्ञात वाहन की पहचान छोटा हाथी वाहन के तौर पर की गयी है। पुलिस घटना के आरोपी चालक की तलाश में जुट गयी है।
