मकान का किराया देने के लिए भी नहीं थे पैसे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वेल्डर ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम वेल्डर जितेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गा्रम गढगांव देतनौर गंगोह सहारनपुर यूपी हाल निवासी ब्रहा्रपुरी रावली महदूद सिड़कुल ने आर्थिक तंगी के चलते घर में उस वक्त फांसी लगा ली। जब उसकी पत्नी घर के बाहर काम कर रही थी, पत्नी के घर में जाने पर घटना की जानकारी लगी। जिसपर पत्नी चीख निकल गयी, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्होंने जितेन्द्र में सास चलने पर उसको नीचे उतार कर उपचार के लिए सिड़कुल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर वेल्डर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिड़कुल पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आर्थिक तंगी का लग रहा है। मगर अभी इस सम्बंध् में परिजनों से पूछताछ नहीं हुई है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना की सही वजह का पता चल सकेगा। बताया जा रहा हैं कि मृतक सिड़कुल स्थित किसी फैक्ट्री में वेल्डर का काम करता था। और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कहा जा रहा हैं कि मृतक मकान का किराया भी नहीं पाया था। जिसको लेकर मकान मालिक उसको किराये के लिए लगातार तकाजे कर रहा था।
