*सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मौके पर पहुंचा, किया कर्मचारियों को शांत
*निजी हॉस्पिटल सुश्रुत ट्रामा सेंटर को सील कर सीएमओ को दिये जांच के आदेश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित निजी हॉस्पिटल सुश्रुत ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान एक कर्मी की मौत के बाद सिडकुल की हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गुस्साएं कर्मचारियों को शांत करते हुए मामले की जानकारी ली। पीडित परिजन व कर्मचारियों का आरोप हैं कि घायल कर्मी को ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया की ओवर डोज दी गयी, जिससे उसकी मौत हो गई। सिटी मजिस्टेªट ने हॉस्पिटल को सीज कर जांच के आदेश दिये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू हरिद्वार स्थित सुश्रुत ट्रामा सेंटर पर आज सुबह सिडकुल की हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री के भारी संख्या में कर्मचारियों ने पहुंचकर हॉस्पिटल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह और कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिन्होंने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर रहे कर्मचारियों को शांत करते हुए मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि पीडित परिजनों व कर्मचारियों को आरोप है कि चिकित्सकों ने ऑपरेशन के दौरान घोर लापरवाही बरती कर्मी श्रीचंद शर्मा को एनेस्थीसिया की ओवर डोज दी गई। जिसके बाद वह होश मे नहीं आये, जिसको बाद में कनखल स्थित निजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां पर श्रीचंद शर्मा की मौत हो गयी।
बताया जा रहा हैं कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने हॉस्पिटल को सील करते हुए सीएमओ को जांच के आदेश दिये गये है। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया हैं कि हॉस्पिटल को फिलहाल सील कर दिया गया है। मरीज की किन परिस्थितियों में मौत हुई है या जांच का विषय है। जांच के बाद ही सभी चीजे सामने आयेगी, इसलिए अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
बताया जा रहा हैं कि हिंदुस्तान युनिलीवर फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी श्रीचंद शर्मा एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनके हाथ में फैक्चर हो गया था, जिसका ऑपरेशन तब मध्य शहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में किया गया था। जिसके बाद दो दिन पूर्व दोबारा ऑपरेशन करने लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर लाया गया था।
