मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र स्थित रिहायसी इलाके में आज सुबह जंगल से भटकर पहंचे साभर के बच्चे को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। साभर के बच्चे को देखकर लोगों ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर साभर का बच्चा घबरा गया और वह इधर-उधर भागने लगा। कुछ लोगों द्वारा डॉयल 112 पर साभर के बच्चे के रिहायसी इलाके में पहुंचने की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से लोगों से घबरा कर इधर-उधर भाग रहे साभर के बच्चे को पकड लिया। वन विभाग टीम ने साभर के बच्चे को रेस्क्यू कर उसको जंगल में छोड दिया। साभर के बच्चे को देखने के लिए बच्चों के साथ-साथ लोगों में काफी उकसता देखी गयी। सभार के पकडे जाने के बाद कुछ बच्चे तो साभर के बच्चे को प्यार से सहलाने लगे। पुलिस की तत्परता एवं नागरिकों की जागरूकता से एक वन्य जीव की जान सुरक्षित रह सकी।
