पिछले 12 सालों से अपनी भूमि के लिए कर रही संघर्ष
पटवारी तेलूराम पर लगाये गम्भीर आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक महिला पिछले 12 सालों से अपनी भूमि पर काबिज होने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी उसको इंसापफ नहीं मिल पा रहा है। पीडिता ने एक पटवारी पर उसकी भूमि पर कुछ दबंग लोगों को कब्जवाने में मदद करने का आरोप लगाया है। सिस्टम से हार चुकी महिला ने न्याय न मिलने पर अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। जिसकी जानकारी पीडित महिला कामिनी रानी पत्नी विक्रांत चैहान निवासी मालवीय धाम के सामने ज्वालापुर हरिद्वार ने गुरूवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। महिला ने बताया कि जमालपुर पफाटक कनखल के पास उसके ससुर की 33 बीघा भूमि थी। जिसमें 30 बीघा भूमि को बेच दिया था, लेकिन तीन बीघा भूमि को उसके ससुर द्वारा उनके नाम कर दी थी। लेकिन इसी भूमि पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया। जिसकी जानकारी लगते ही उसकी ओर से ज्वालापुर कोेतवाली से लेकर एसएसपी और जिलाधिकारी से शिकायत की गयी। लेकिन उसको इंसाफ नहीं मिल पाया है। पीडिता ने भूमि पर कब्जा करवाने में सीधे-सीधे क्षेत्र के पटवारी तेलूराम पर गम्भीर आरोप लगाये है। आरोप हैं कि कई बार भूमि की पैमाईस के लिए प्रशासन को लिखा गया। लेकिन पटवारी तेलूराम ने आज तक भूमि पैमाईस में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आरोप हैं कि फोन पर पटवारी तेलूराम ने कहा कि इस भूमि को भूल जाओं और किसी अन्य भूमि को चिहिंत कर लो वह उसपर उनका कब्जा करवा देगा। पीडिता ने चेतावनी दी हैं कि अगर उसको न्याय नही मिला तो वह अपनी दोनों बेेटियों के साथ आत्महत्या कर लेगी, जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।जब पटवारी तेलूराम से आरोपो की जानकारी ली गयी तो उसने अपने उपर लगाये जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।
