उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारी भी हुए सम्मानित
लीना बनौधा
हरिद्वार। राजकीय मेला चिकित्सालय हरिद्वार में गाँधी जयंती व राष्ट्रीय स्वछता दिवस मनाया गया। इस दौरान हरिद्वार के तीन बड़े राजकीय चिकित्सालय, हर मिलाप मिशन जिला चिकित्सालय, चैन राय महिला जिला चिकित्सालय और राजकीय मेला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डाॅ. राजेश गुप्ता को समस्त चिकित्सक परिवार ने सम्मान पत्र व सम्मान चिन्ह देकर सम्मान व अभिनंदन किया।
साथ ही प्रमुख अधीक्षक व प्रान्तीय स्वास्थ्य सेवा के जिलाध्यक्ष डाॅ. शशिकांत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भेंट व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। कोरोना काल मे निरंतर उत्कृष्ट कार्य हेतु वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. संदीप टंडन, नोडल अधिकारी डाॅ. निशात अंजुम, पैथोलोजिस्ट डाॅ. तेजस्विता बिष्ट, चिकित्साधिकारी डाॅ. देवेंद्र रावत, डाॅ. प्रदीप सिंह बिष्ट, डाॅ. दीपक पांडेय, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. वैभव कोहली
मिक्रोबियोलाॅजिस्ट गौरव श्रीवास्तव, लैब तकनीशियन नितिन कुमार शर्मा, उमेश सैनी, किंशुक लाड, फार्मासिस्ट वीरेंद्र शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर राहुल यादव, निशा जैन, क्लर्क अंशु तोमर, धीरेन्द्र सिंह, नर्सिंग स्टाफ कविता मल्ल, सुनीता आर्य, अनुपमा शर्मा, सोना चौहान
वार्ड बाॅय महेश कुमार, खुशीपाल, विजय नेगी, राय सिंह, कुसुमपाल, इलेक्ट्रीशियन आदर्श मणि, सफाई नायक विजेंद्र व विनोद को कोरोना योद्धा सम्मान दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. शशिकांत, डाॅ. हितेन जंगपांगी, डाॅ. रामप्रकाश, डाॅ. निष्ठा गुलाटी, डाॅ. चंदन कुमार, डाॅ. कपिल गुप्ता, समस्त नर्सिंग स्टापफ व तीनों अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने प्रतिभाग किया।




