मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रांतीय महासचिव हेमंत सिंह रावत द्वारा प्रबंधक निदेशक को अवगत करवाया गया कि 10 अगस्त 2020 को शासन द्वारा जो आदेश उपनल कर्मचारियों के लिए किया उसमें उपनल कर्मचारियों की बहाली अभी तक नहीं हो पा रही है। महासंघ ने यह मांग उठाई कि सबसे पहले उन कर्मचारियों की जल्द से जल्द बहाली की जाए, साथ ही उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रबंधक निदेशक महोदय को यह भी अवगत करवाया कि विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों की श्रेणियों लेकर भी कहीं दिक्कतें हैं, जब नियमितीकरण कर्मचारियों कि राज्य में चार श्रेणियां है तो उपनल में एक अधिक श्रेणी बनाकर कर्मचारियों का आर्थिक रूप से भी नुकसान हो रहा है। उपनल कर्मचारियों को जो अकुशल श्रेणी है, उसको समाप्त करते हुए अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को अर्ध कुशल में लाया जाए एवं अर्ध कुशल श्रेणी के जो कर्मचारी हैं। उन कर्मचारियों को कुशल श्रेणी में लाया जाए, ताकि कर्मचारियों को उनकी श्रेणी का लाभ मिल पाए। प्रबंधक निदेशक द्वारा आश्वस्त किया गया कि शासन स्तर पर इसमें कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा एवं हटे हुए कर्मचारियों की बहाली जल्द से जल्द करवाई जाएगी। इस दौरान दीपक चौहान, कुशाग्र जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अभिनव जोशी, जिला अध्यक्ष देहरादून एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
