
किशोर चार साल पूर्व अल्मोडा से हरिद्वार हुआ था स्थान्तरित
लीना बनौधा
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह से मंगलवार की रात एक किशोर भाग गया। जिसकी जानकारी से विभाग में हड़कम्प मच गया। विभागीय अधिकारियों सहित कर्मियों ने किशोर की काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। राजकीय बाल गृह सहायक अधीक्षक की ओर किशोर के लापता होने की गुमशुदगी सिड़कुल में दर्ज करायी गयी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह में मंगलवार की रात को 15 साल का एक किशोर चुपचाप दीवार फांद कर फरार हो गया। जिसकी जानकारी जब वहां मौजूद अन्य बच्चों ने फरार किशोर को नहीं पाया और उसकी जानकारी वार्डन को दी, तब जाकर किशोर के भाग जाने का पता चला। बताया जा रहा हैं कि किशोेर के भाग जाने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कम्प मच गया। अधिकारियों सहित कर्मियों ने फरार हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बताया रहा हैं कि फरार किशोर चार साल पूर्व अल्मोडा से रोशनाबाद स्थान्तरित किया गया था। राजकीय बाल गृह सहायक अधीक्षक प्रवीण कुमार की ओर से किशोर के लापता होने के सम्बंध् में सिड़कुल थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है। सिड़कुल एसओ लखपत सिंह बुटोला के अनुसार राजकीय बाल गृह से एक किशोर भाग गया। जिसकी गुमशुदगी सहायक अधीक्षक द्वारा दर्ज करायी गयी है।