हरिद्वार। भारत मे जो कॅरोना संकट के समय एकता, साहस, समर्पण, देशभक्ति की ताकत से ही कॅरोना हारेगा,भारत जीतेगा। उसी पर आधारित मेरी स्वरचित रचना,’जागो रे भारतवासी जागो’, सबको जागरूक करने हेतु भी है …..
जागो रे भारतवासी जागो,
जागो रे भारतवासी जागो
दुनिया मे है आया भारी संकट,
नाम है जिसका कॅरोना वाइरस।
निडर हमारा भारत है
इस वज़ह आज सुरक्षित है।
राजा मोदी ने सबको समझाया,
दूरी में रहना उपाय बतलाया।
डरना नही है , हिम्मत दिखाना,
रहना है घर पर , बाहर ना जाना।
हिंदुस्तान के वीर हो तुम,
भारत देश के वासी हो तुम।
दूरी में रहकर भी है एकता
ये महाशक्ति की है अलौकिकता।
बस कुछ दिन की बात है,
भोर से पहले की रात है।
संकट के इन विकट क्षणों में,
देश का जन जन है साथ मे।
जो है समर्पित कर्मयोद्धा,
मानवता की रक्षा को,
समर्पण का यही जज़्बा तो,
मिसाल बनाता भारत को।
फिर से खुशहाली आयेगी,
धरती माँ को गले लगाएगी,
हवा भी गुनगुनायेगी,
तिरंगे को लहरायेगी,
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे।
(जय हिंद, जय भारत)
मैं आपसे यही कहना चाहती हूँ, जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है, कॅरोना को हराने का एक ही उपाय है, दूरी में रहना, तो दूरी बनाकर रखिये, स्वच्छता रखिये, जरूरी काम से कही बाहर जाना हो तो मास्क लगाकर जाइये। अगर आप इन सभी बातों का पालन करेंगे तो इसमे कोई शक नही, की कॅरोना हारेगा, भारत जीतेगा।
घर पर रहिये, सुरक्षित रहिये
श्रीमती अंजली कैंतुरा
देहरादून।

