पिछले गेट का ताला तोड कर दिया घटना को अंजाम
पुलिस सीसीटीवी में दिख रहे युवक की पहचान में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात कनखल में अज्ञात चोर डेयरी के ताले तोड कर लाखों की नगदी लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी सुबह व्यापारी के दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भीतर एक युवक घुसते नजर आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक पीडित व्यापारी की ओर से तहरीर नहीं दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात कृष्णा नगर कनखल स्थित शिव डेयरी के पीछे के गेट का ताला तोड कर अज्ञात चोर गले में रखे करीब डेढ लाख की नगदी ले उड़ा। घटना की जानकारी सुबह डेयरी स्वामी नीरज सचदेवा उर्फ लक्की के दुकान खोलने पहुंचने पर हुई। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए डेयरी स्वामी से जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि डेयरी स्वामी रोजना की तरह रात को दुकान बंद कर गया था। जब वह सुबह पहुंचा तो डेयरी के पीछे के गेट के ताले टूटे हुए थे और दुकान के गले में रखे करीब डेढ लाख की नगदी गायब थी। पुलिस ने जब डेयरी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दुकान के भीतर एक युवक घुसता नजर आया, लेकिन कुछ देर बाद ही सीसीटीवी कैमरे ने काम करना बंद कर दिया। बताया जा रहा हैं कि भीतर घुसे युवक ने सीसीटीवी कैमरे के तार को खीच दिया। जिससे उसकी रिकार्डिग बंद हो गयी। डेयरी में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला केवल युवक नही था। बल्कि दो थे, जिनमें एक युवक डेयरी के बाहर खडा निगरानी करता देखा गया हैं जिसकी तस्वीर क्षेत्र में लगे एक अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की फूटेज के सहारे दिखने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गयी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीडित डेयरी स्वामी ने घटना के सम्बंध् में तहरीर नहीं दी थी। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार बीती रात कृृष्णा नगर स्थित एक शिव डेयरी में अज्ञात चोर ने ताला तोड कर गले में रखी 60-70 हजार की नगदी ले उडे। घटना के सम्बंध् में डेयरी स्वामी की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गयी है।
