बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने किया सघन चैंकिग अभियान शुरू
काले रंग की बाइक सवारों ने दो ज्वालापुर और एक कनखल में दिया वारदात को अंजाम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बाइक सवार बदमाशों ने एक के बाद एक तीन चेन स्नेंचिग की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को पकड़ने के चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। बाइक सवार बदमाशों ने पहले ज्वालापुर क्षेत्र सुभाषनगर, राजलोक विहार काॅलानी और उसके बाद कनखल थाना क्षेत्रा के जमालपुर कला में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस काले रंग की बाइक सवार दोनों बदमाशों को तलाश रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को एक महिला मधु तिवारी पत्नी भोपाल तिवारी निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर घर के बाहर खड़ी थी कि इसी दौरान काले रंग की बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। जिनमें एक युवक हैलमेट पहना था जबकि पीछे बैठे युवक ने महिला से किसी का पता पूछने के बहाने उसके गले से सोने की चेन तोड कर फरार हो गये। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए काले रंग की बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान बदमाशों ने राजलोक विहार काॅलोनी ज्वालापुर निवासी महिला व्यापारी दुर्गेश पत्नी श्याम कुमार के गले से सोने की चेन तोड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस उस ओर दौड पड़ी। पुलिस को जानकारी में पता चला कि महिला दुर्गेश अपनी घर के बाहर परचून की दुकान में बैठी थी कि इसी दौरान कालीे रंग की बाइक सवार दो युवक समान खरीदने के बहाने पहुंचे और उसको उलझाकर उसके गले में पड़ी सोने की चेन तोड कर फरार हो गये। ज्वालापुर पुलिस ने काले रंग की बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए संघन चैंकिग अभियान शुरू कर दिया और जगह-जगह चैंकिग शुरू कर दी गयी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक योगेश देव के अनुसार काले रंग की बाइक सवार दो बदमाशों ने सुभाषनगर और राजलोक विहार काॅलोनी में दो महिलाओं से सोने की चेन तोडने की वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार बदमाश ज्वालापुर में दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद कनखल क्षेत्र स्थित जमालपुर कला में पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि बाइक सवाार दोनों बदमाश बुटेश पत्नी रामेश्वर निवासी झंडा चौक गली नम्बर 2 जमालपुर कनखल अपने घर में अकेली कुछ काम कर रही थी। इस बात को भांपते हुए बदमाश घर में धुस गये और महिला को डरा धमका का तिजोरी की चांबी मांगने लगे। लेकिन महिला के विरोध् व शोर मचाने पर बदमाश घबरा गये और उसके गले से सोने की चेन तोड कर फरार हो गये। महिला के शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिनको मामले की जानकारी लगते ही पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए काले रंग की बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कनखल पुलिस ने भी क्षेत्र में सघन चैंकिग अभियान चलाते हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार घर में अकेली महिला को पाकर दो बदमाश घर में धुंस गये और डरा धमका कर उसके गले से सोेने की चेन तोड कर काले रंग की बाइक से पफरार हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए काले रंग की बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है। तीनों वारदातों में काले रंग की बाइक का इस्तेमाल होेने पर पुलिस मानकर चल रही हैं कि तीनों घटनाओं में सुभाषनगर में वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का ही हाथ हो सकता है।
