
कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पारित
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेला अस्पताल हरिद्वार में प्रान्तीय पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। जिनमें अपने क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रामें ग्रुप ड्यूटी लगायी जाए, लेकिन ड्यूटी रोटेट होनी चाहिए। कोल्ड चेन एचवी द्वारा व मेल एचवी द्वारा हैंडल किये जाए। महिला कर्मचारियों को इनसे अलग रखा जाए। एमएलएचपी से सुपरविजन न कराया जाए। प्रत्येक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी उपकेन्द्र जिसकी जनसंख्या पांच हजार निर्धारित हो। उसके लिए संविदा कर्मचारी एएनएम की नियुक्ति की जाए। तथा एमएलपी के कार्य की गाइड लाइन क्लिर की जाए। वर्ष 2008 मार्च और जुलाई 2008 की महिला कर्मचारियों का एसीपी शीघ्र स्वीकृत किया जाए। एएनएम को ज्वानिंग के आधार पर परमोट किया जाए और नारसन में 9 महिला कर्मचारियों का अगस्त 2019 का वेतन शीघ्र आहरित किया जाए। बैठक में प्रान्तीय अध्यक्ष गुड्डी मटूडा, जिलाध्यक्ष पुष्पा सैनी, जिला महामंत्री निमिषा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रेणू कर्णवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जोशी, रामरती, मधुमेश, विनोद, सुषमा, ममता तिवारी, पूजा तिवारी, संगीता सहगल, चन्द्रावती, नीरज, किरण सैनी, उमा दूबे आदि मौजूद थे।