

यात्रा उम्मीद से अधिक रही सफल, कांग्रेसी नेता हुए गदगद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वार्गीय राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर एक सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। जोकि देवपुरा चौक से होकर भीमगोडा स्थित जयराम आश्रम पर सम्पन्न हुई। इस सद्भावना यात्रा में प्रदेश स्तर के बडे-बडे नेताओं ने भी हिस्सा लिया। देखा जाए तो कांग्रेस की यह सद्भावना यात्रा उम्मीद से अधिक सफल मानी जा रही है। जिसकी सफलता को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेता गदगद नजर आ रहे है। बताते चले कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर आज सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसकी तैयारी स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा करीब एक सप्ताह से शुरू कर दी थी। सद्भावना यात्रा को यादगार बनाने के लिए कांग्रेसी नेता रात दिन जुटे थे। माना जा रहा था कि इस सद्भावना यात्रा में केवल जनपद तक के ही कांग्रेसी शामिल होगें। लेकिन आज हुई सद्भावना यात्रा में प्रदेश स्तर के कांग्रेसी नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ताओं ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया। कांग्रेस की सद्भावना यात्रा देवपुरा चौक से शुरू हुई जोकि शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई भीमगोडा स्थित जयराम आश्रम पर जाकर सम्पन्न हुई। सद्भावना यात्रा से प्रारम्भ होने से पूर्व देवपुरा चौक पर हुई सभा में कई दिग्गज नेताओं ने सम्बोधित किया। कांग्रेस की सद्भावना यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक इन्द्रा ह्रदेश, कांजी निजामुद्वीन, ममता राकेश, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, सुरेन्द्र सिंह नेगी, मेयर अनीता शर्मा, तिलक राज बेहड़, रंजीत रावत, अम्बरीष कुमार, प्रदीप चौधरी, डाॅ. संजय पालीवाल, सतपाल ब्रहा्रचारी, संतोष चौहान, पूनम भगत, विमला पाण्डे, राजीव शर्मा उर्फ गौड, डाॅ. समीर सिंह, आशीष शर्मा, सुमित शर्मा, आशीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
