
ट्रेक्टर-ट्राॅली चालकों में आगे निकलने की होड में हुआ हादसा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गंगा जल भरने के लिए हरिद्वार आ रहे दो ट्रेक्टर-ट्राॅलीयों के चालकों में आगे निकलने की होड लगाना उस वक्त मंहगा पड़ गया। जब एक ट्रेक्टर-ट्राॅली आगे निकलने की कौशिश में आगे चल रही ट्राॅली से टकरा कर पलट गयी। घटना में ट्रेक्टर-ट्राॅली में सवार कांवडियों में चीख पुकार मच गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घटना के बाद दूसरी ट्रेक्टर-ट्राॅली सवारों ने किसी तरह राहगिरों की मदद से घायलों को निकाला। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक किशोर कांवडियों को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। घटना में करीब 17 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर आठ की हालत देखते हुए भर्ती कर लिया गया, जबकि शेष को छुट्टी दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड मेले में गंगा जल भरने के लिए दो ट्रेक्टर-ट्राॅलीयों में सवार गांव हमरतनगर गढी नगासा सम्भल यूपी के कावंडियें हरिद्वार आ रहे थे। बताया जा रहा हैं कि हरिद्वार पहले पहुंचने के लिए दोनों ट्रेक्टर-ट्राॅलीयों के चालकों में होड लगी थी। जिसके चलते श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित गैडीखाता के पास एक ट्रेक्टर-ट्राॅली चालक राम अवतार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम हमरतनगर गढी नगासा सम्भल ने दूसरी ट्रेक्टर-ट्राॅली को पछाड़ने के लिए उससे आगे निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं कि राम अवतार की ट्रेक्टर-ट्राॅली का एक हिस्सा आगे चल रही ट्रेक्टर-ट्राॅली के पीछे हिस्से से जबरदस्त तरिके से टकरा गया। जिसे राम अवतार का संतुलन ट्रेक्टर-ट्राॅली से हट गया और ट्रेक्टर-ट्राॅली सड़क के बीचों बीच पलट गयी। घटना में ट्रेक्टर-ट्राॅली में सवार कांवडियों में चीख पुकार मच गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और दूसरी ट्रेक्टर-ट्राॅली सवार कांवडियों और राहगिरों की मदद से घायलों को निकालते हुए उनको उपचार के लिए जिला अस्तपाल पहुंचाया। बताया जा रहा हैं कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक किशोर कांवडिये ज्ञानी पुत्र धन सिंह उम्र करीब 17 वर्ष को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। और पुलिस को सूचित कर दिया। घटना में अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया। जिसमें गम्भीर घायलों चालक राम अवतार पुत्र लक्ष्मण सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र राज कुमार उम्र करीब 15 वर्ष, जमवन्त पुत्र राम अवतार उम्र करीब 16 वर्ष, संजीव सिंह पुत्र राम नारायण सिंह उम्र करीब 17 वर्ष, सोनू पुत्र शेर सिंह उम्र करीब 15 वर्ष, संजय पुत्र महावीर सिंह उम्र करीब 20 वर्ष, कैलाश पुत्र राम अवतार उम्र करीब 17वर्ष और राखी पुत्र अजय प्रकाश उम्र करीब 25 वर्ष की हालत देखते हुए उनको भर्ती कर लिया। जबकि शेष घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी। श्यामपुर थाना एसओ दीपक कठैत के अनुसार गैण्डीखाता के पास दो ट्रेक्टर-ट्राॅली चालकों के बीच आगे निकालने की होड के चक्कर में एक ट्रेक्टर-ट्राॅली का अगला हिस्सा आगे चल रही ट्रेक्टर-ट्राॅली के पिछले हिस्से से टकरा गया। जिसकारण पीछे चल रही ट्रेक्टर-ट्राॅली पलट गयी। घटना में एक किशोर कांवडियें की मौत हो गयी। जबकि आठ घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ट्रेक्टर-ट्राॅली सवार कांवडियें एक ही गांव के थे और गंगा जल भरने के लिए हरिद्वार आ रहे थे।