आत्महत्या करने के कारणों का नहीं चला पता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फैक्ट्री कर्मी ने बीती रात कमरे में पंखे से लटकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह पत्नी के जागने पर हुई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन कर्मी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश पुत्र सोना उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रहा्रपुरी सिड़कुल हरिद्वार ने बीती रात अपने कमरे पर पंखे से लटकर जान दे दी। मृतक ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया, जब मृतक की पत्नी छत पर सो रही थी। घटना की जानकारी तब लगी, जब सुबह पत्नी छत से उतर कर कमरे में पहुंची तो देखा पति पंखे से लटका हुआ है। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की जानकरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में घटना की जानकारी ली। मगर मुकेश के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा हैं कि मृतक सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिड़कुल थाना एसओ प्रशांत बहुगुणा के अनुसार बीती रात ब्रहा्रपुरी सिड़कुल में एक व्यक्ति ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह पत्नी के जागने पर हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
