बाप-बेटे से लाखों की नगदी व ढाई किलो सोने के आभूषण बरामद
लौहरी एक्सप्रेस ट्रेन से चैंकिग के दौरान बरामद, नगदी व आभूषण सीज
अमृतसर के सर्राफ होने की दे रहे जानकारी, सम्बंधित विभाग कर रहा पूछताछ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जीआरपी पुलिस ने बीती रात चैंकिग के दौरान बाप-बेटे से लाखों की नगदी व ढाई किलो सोने के जेवरात बरामद किये है। जोकि अपने आप को सर्राफ व्यापारी बताते हुए जेवरात हरिद्वार बेचने आने की जानकारी दे रहे है। पुलिस ने बाप-बेटे से बरामद माल को सीज कर मामले की जानकारी आयकर और जीएसटी विभाग को भेज दी। दोनों विभागों के अधिकारियों ने जीआरपी थाने पहुंचकर बाप-बेटे से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बरामद सोने के जेवरात की कीमत बाजार में करीब 1 करोड के बता रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों रूड़की रेलवे स्टेशन मास्टर को आतंकवादी संगठन से मिले पत्र में कई रेलवे स्टेशन सहित हरिद्वार के कई महत्वपूर्ण स्थानों को निशाना बनाये जाने की धमकी दी गयी थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए जीआरपी व आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर चौकसी बरते हुए है। और यहां पर पहुंचने वाली ट्रेनों की संघन तलाशी के साथ-साथ हर शख्स में नजर बनाये हुए है। बीती रात लौहरी एक्स्प्रेस ट्रेन में चैंकिग के दौरान जीआरपी पुलिस को दो व्यक्तियों पर शक होने पर उनकी तलाशी ली गयी। जिसमें उनके पास पर 10,36,640 की नगदी और करीब ढाई किलो सोने के जेवरात बरमाद हुए। जिसको जीआरपी पुलिस पकड़कर जीआरपी थाने ले आयी। जहां पर उनसे पूछताछ की गयी। जिसमें पता चला कि दोनों बाप-बेटे हैं और अमृतसर के सर्राफ व्यापारी है। जोकि आर्डर पर अमृतसर से सोने के आभूषण हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल के ज्वैलर्स के यहां सप्लाई करते है। बीते दिन वह सुबह हरिद्वार पहुंचे थे और रात तक अपना काम निपटा कर वापस अमृतसर जा रहे थे। उनके पास मिली नगदी ज्वैल्र्स को बेचे गये आभूषण की है। पुलिस ने उनकी बातों की सत्यता का पता लगाने का प्रयास अमृतसर फोन कर किया गया। लेकिन पुलिस को सही जानकारी उपलब्ध् नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने बाप-बेटे से बरामद लाखों की नगदी व सोने के जेवरातों को सीज कर लिया गया है और मामले की जानकारी आलाधिकारियों को भेज दी। जीआरपी पुलिस ने लाखों की नगदी व ढाई किलो सोने के जेवरात मिलने की जानकारी भी आयकर और जीएसटी विभाग को भेज दी है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग और जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने जीआरपी थाने पहुंचकर बाप-बेटे से पूछताछ शुरू कर दी है। जीआरपी थाना एसओ अनुज सिंह के अनुसार बीती रात लौहरी एक्सप्रेस ट्रेन से चैंकिग के दौरान अमृतसर के बाप-बेटे से करीब साढे दस लाख की नगदी और ढाई किलो सोने के आभूषण बरामद किये थे। जोकि अपने आप को अमृतसर के सर्राफ व्यापारी बता रहे है। जिनसे बरामद सोने की कीमत बाजार में करीब 1 करोड बतायी जा रही है। पुलिस ने बरामद नगदी व जेवरातों को सीज कर मामले की जानकारी आयकर और जीएसटी विभाग को भेज दी। जिन्होंने थाने पहुंचकर बाप-बेटे से पूछताछ शुरू कर दी है।
