युवती से मांफी मांग कर होटल स्वामी व कर्मी ने अपनी जान छुड़ाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। होटल कर्मी द्वारा छेड़छाड़ किये जाने को लेकर एक युवती ने कोतवाली में होटल कर्मी व मालिका का गुस्सा थाने में हंगामा कर उतारा। पुलिस ने होटल मालिक व कर्मी को थाने बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। जिसपर दोनों ने युवती और उसकी मां से माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर रोड स्थित एक नामी होटल में एक युवती अपनी मां के साथ खाना खाने के लिए गयी। आरोप हैं कि इसी दौरान होटल कर्मी द्वारा बर्तन उठाने के बहाने युवती से छेड़छाड कर दी। जिसपर युवती ने पहली बार टच को गलती से मान कर नजर अदांज कर दिया। लेकिन कर्मी ने युवती के कोई आपत्ति न दिखाने पर कर्मी ने दोबारा छेडछाड़ कर दी। जिसपर युवती ने होटल स्वामी को कर्मी की शिकायत करते हुए हंगामा किया। लेकिन मामला निपटने के बाजय विवाद उस वक्त ओर बढ गया। जब होटल स्वामी ने अपने कर्मी को क्लिन चीट देते हुए युवती से ही उलझ गया। जिसपर युवती सीधे अपनी मां के साथ कोतवाली नगर पहुंची और होटल में हुए अपने साथ व्यवहार और छेड़छाड़ की शिकायत करते हुए होटल स्वामी व कर्मी का गुस्सा थाने में हंगामा कर उतारा। जिसपर पुलिस ने होटल स्वामी व कर्मी को थाने बुलाया गया। जहां पर पुलिस के सामने ही होटल स्वामी और युवती आपस में भिड़ गये। जिसपर पुलिस ने होटल स्वामी को जमकर फटकार लगाई। जिसपर होटल स्वामी ने अपने को पछड़े में फंसता देख युवती व उसकी मां से मांफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई।
