


मुकेश वर्मा
हरिद्वार। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड सिडकुल रोशनाबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरआत महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्लांट हेड सत्यवीर सिंह व सहयोगी सुनील मिश्रा, सुशील शर्मा, राकेश मेहता, राजेश मक्कर, अजय वर्मा, गुरुचरण, देवी, दीपक वर्धन, जगमोहन व ब्लड बैंक के डा रजत सैनी, दिनेश लखेरा व अमर उजाला फाउंडेशन से राजेश कुमार व मावी जी ने दीप प्रज्वलित कर के की । यह महिंद्रा का लगातार 13वा कैम्प है । सत्यवीर सिंह ने कहा कि हम हर साल इस कैम्प का आयोजन करते है ओर हम देशवासियो के लिए वचनबद्ध है और सी0इस0आर0 के माध्यम से हरिद्वार में अनेकों अच्छे कार्ये कर रहे है। कैम्प में 139 का प्रशिक्षण हुआ व 78 रक्त दाताओं का रक्त लिया गया डा रजत सैनी ने शिविर कराने के लिए बहुत बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि कि एक आदमी के रक्त दान करने से तीन व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से अपने आपको भी बीमारियों से बचाया जा सकता है। रक्तकोष के कर्मचारी में दिनेश लखेरा, राखी जीतवान, सतीश ठाकुर, किंशुक, विनोद, निशा, अरविंद, मोहित, शीतल, विजय इत्यादि थे।
