




कोतवाली नगर, ज्वालापुर, रानीपुर में अधिकारियों ने ली प्रबुध नागरिको की बैठक
ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्रलैग मार्च
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ने वाला होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इस बात का ख्याल रखते हुए आज कोतवाली नगर, कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षकों ने क्षेत्र के प्रबुध् नागरिकों, व्यापारियों, पाषदों, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं सहित अन्य के साथ एक बैठक ली। जिसमेें सभी लोगों से होली पर्व को सादगी व सौहार्दपूर्ण तरिके से मानने के साथ-साथ आपसी भाई चारे को कायम रखने की अपील की गयी। इतना ही नहीं कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में फ्रलैग मार्च निकालते हुए शांतिभंग करने तथा हुडदंग मचाने वालो को सीधी कार्यवाही की चेतावनी देने का प्रयास किया है। बताते चले कि लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ने वाले होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इस बात का ध्यान रखते हुए आलाधिकारियों के निर्देश पर आज कोतवाली नगर, कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षकों ने क्षेत्र के प्रबुंध् नागरिकों, व्यापारियों, पाषदों, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं सहित अन्य के साथ एक बैठक ली। जिसमें सभी लोगों से आदर्श आचार सहिता का पालन करने तथा होली पर्व को सादगी व सौहर्दपूर्ण तरिके से मानने और आपसी भाई चारा कायम रखने की अपील की गयी है। साथ ही सभी से अपने क्षेत्र के लोगों को भी आदर्श आचार सहिता का पालन करने और होली पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। वहीं कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सदर सीओ एएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में एक फ्रलैग मार्च निकाला गया। जोकि घास मण्डी, सराफा बाजार, जामा मजिद, मण्डी का कुंआ, कड़च्छ, पीठ बाजार, कस्सावान से होता हुआ निकाला। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि मार्च के माध्यम से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने की प्रक्रिया है। जिसके तहत हुडदगियों व शांति व्यवस्था को खराब करने वालों के लिए सीधी चेतावानी हैं कि यदि क्षेत्र के भाई चारे के माहौल को खराब करने का प्रयास अगर किया जाता हैं तो उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। लोकसभा चुनाव और होली पर्व के मध्यनजर अपने—अपने क्षेत्रों के प्रबंध् नागरियों से अपील करने वाले अधिकारियों में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल और कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, श्यामपुर थाना एसओ दीपक कठैत, बहादराबाद एसओ राजीव उनियाल आदि थे।
