

10 जनवरी को दिया था बदमाशों ने घटना को अंजाम
दूध् में मलाई डालने को लेकर हुआ था विवाद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दूध् में मलाई डालने को लेकर बाप-बेटे पर फाॅयर झौक कर घायल करने वाले एक बदमाश को मेरठ एसओजी टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में दबोचा है। जिसने पूछताछ के दौरान सिड़कुल में हुई घटना का खुलासा भी किया है। जिसकी जानकारी मेरठ एसओजी से मिलते ही सिड़कुल पुलिस शिनाख्त के लिए डेयरी स्वामी को अपने साथ मेरठ ले गयी। जिसने बदमाश की शिनाख्त की है। जबकि उसका दूसरा साथी हत्या के मामले मेें जेल में है। सिड़कुल पुलिस अब दोनों बदमाशों को हरिद्वार लाने का प्रयास में जुट गयी है। बताते चले कि 10 जनवरी 19 की रात को रावली महदूद स्थित एक दूध् की डेयरी पर दो युवक पहुंचे। जिन्होंने पीने के लिए दो गिलासों में दूध् लिया। दूध् में मलाई डालने को लेकर विवाद हो गया। जिसपर दोनों युवक उस वक्त तो चले गये। लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे और आते ही फाॅयरिंग शुरू कर दी। डेयरी संचालक उस्मान और उसके पिता आय्यूब ने गोली से बचने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाशों के पास पिस्टल होने के कारण वह बच नहीं सकें। एक गोली उस्मान के गले और उसके पिता अयूब की पीठ पर लगी। बदमाश घटना को अंजाम देकर पैदल ही फरार हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद बाप-बेटे की गोली निकाली गयी। घटना के सम्बंध् में आय्यूब अली ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सिड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान 14 मार्च को मेरठ एसओजी टीम ने सिड़कुल पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने थाना किठौर मेरठ मे हत्या का प्रयास का मामला दर्ज था जिसमें आरोपी राहुल उर्फ सोमेन्द्र पुत्र भागमल उर्फ साधु गुर्जर निवासी ग्राम टिटोरा, खतौली मुजफ्रफरनगर यूपी को गिरफ्रतार किया है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया हैं कि उसने साथी पवन हरिजन पुत्र रमेश हरिजन निवासी ग्राम बुआडा कला खतौली मुजफ्रफरनगर के साथ मिलकर सिड़कुल क्षेत्र में डेयरी स्वामी व बेटे को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर सिड़कुल पुलिस अय्यूब को साथ लेकर मेरठ पहुंची, जहां पर पीडित ने बदमाश की पहचान कर ली। जबकि दूसरा बदमाश थाना किठौर में हत्या के मामले में जेल में बंद है। सिड़कुल पुलिस अब बदमाशों को हरिद्वार लाने का प्रयास में जुट गयी है। सिड़कुल थाना एसओ देवराज शर्मा के अनुसार 10 जनवरी की रात को दो बदमाशों ने रावली महदूद में डेयरी स्वामी व बेटे को गोली मारकर घायल करने वाले एक बदमाश को मेरठ एसओजी टीम ने गिरफ्रतार कर लिया है। जिनकी सूचना पर सिड़कुल पुलिस पीडित को मेरठ ले जाकर बदमाश की पहचान करायी गयी है। जबकि दूसरा बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब दोनों बदमाशों को हरिद्वार लाने के प्रयास कर रही है।
