ताले तोड़ने में किया गैंस वेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल
सीसीटीवी कैमरे की तारे भी काटी, पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल के एक बैंक में चोरी का प्रयास कर मामला प्रकाश में आया है। गनीमत यह रही कि चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाये। जिसके चलते बैंक चोरी की घटना होने से टल गयी। जिसको लेकर पुलिस सहित बैंक अधिकारियों ने राहत की सास ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने बंगाली अस्पताल के समीप सिंडिकेट बैंक के ताले तोड़ कर अन्दर प्रवेश कर गये। लेकिन स्टाॅग रूम तक नहीं पहुंच सके। मगर किसी वाहन या फिर किसी व्यक्ति के पहुंचने पर वह वहां से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब सुबह बैंक खुलने का वक्त हुआ। जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर बैंक अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार भी काटे दिये थे और बैंक के बाहर का ताला तोड़ने में चोरों ने गैंस वेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल किया था। लेकिन चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगालने में जुटी है ताकि कुछ हाथ लग जाए। जिससे चोरों का कोई सुराग लग सके। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कनखल के उप निरीक्षक नागेन्द्र घिडियाल के अनुसार सिंडिकेट बैंक में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो सकें। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। चोरों ने बैंक के बाहर का ताला तोड़ने में गैंस वेेल्डिंग मशीन का इस्तेमाल किया और बैंक के बाहर से ही सीसीटीवी कैमरों की तारे भी काट डाली थी। ताकि बैंक के भीतर प्रवेश होने में उनकी तस्वीर कैमरे में कैद न हो जाए। लेकिन पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फूटेज को खंगालने का प्रयास कर रही है। ताकि चोरों के सम्बंध में कोई सुराग हाथ लग सके।
