दोनों दोस्त देहरादून से हरिद्वार की ओर लौट रहे थे
दूधाधारी चौक पर अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात बाइक सवार रविन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र करीब 24 वर्ष और पंकज पुत्र प्रीतम सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासीगण आलमपुर नूरपुर बिजनौर यूपी देहरादून से हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। बताया जा रहा हैं कि जब बाइक सवार दूधाधारी चौक पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्रतार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रविन्द्र को मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सप्तऋषि चौकी प्रभारी पंकज ढिमरी के अनुसार देर रात बाइक सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। जिनमें एक युवक की मौत हो गयी। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी। जबकि दूसरे घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
