



बालावाला चौराहा अब मिहीर भोज चौराहे के नाम से जाना जायेगा
लक्सर में बस अड्डे और लण्ढौरा में 132 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना
अशोक वर्मा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज लक्सर पहुंच देश में गुर्जर सम्राट मिहीर भोज की प्रथम प्रतिमा का अनावरण किया। बालावाला चौराहे पर प्रतिमा की स्थापना के बाद उक्त चौराहे को मिहीर भोज चौराहे के नाम से जाना जायेगा। समा्रट मिहिर भोज की प्रतिमा का निर्माण मात्र तीन दिन के अंदर ग्रामीण निर्माण इकाई द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने राज्य सरकार द्वारा अटल आयुष्मान योजना में राज्य के समस्त परिवारों को आच्छादित करने, नंदा गौरा योजना की धनराशि 21 हजार से बढ़ाकर 51 हजार करने, आशाओं को वर्ष में मिलने वाले मानदेय 05 हजार से बढ़ाकर 17 हजार किये जो, ग्रामीण क्षेत्रों में दायी मां के रूप में स्वस्थ प्रसव कराने वाली माताओं को 500 रूपये प्रतिमाह की धनराशि दिये जाने की जानकारी जनता को दी। उन्होंने लक्सर एवं खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न घोषणायें भी की। जिनमें लक्सर में बस अड्डे की स्थापना, लण्ढौरा में 132 केवी विद्युत स्टेशन की स्थापना, खानपुर से दल्लावाला के क्षतिग्रस्त मार्ग का पुर्ननिर्माण, लण्ढौरा में रेलवे अण्डर पास भारत सरकार से स्वीकृत होने के बाद निर्माण, सैदाबाद अड्डे से खानपुर बाईपास का पुननिर्मण, खानपुर में दो राजकीय नलकूप का निर्माण, खानपुर क्षेत्र में 40 हैण्ड पम्प की स्थापना, ग्राम डुम्मनपुरी में पेयजल टंकी और लाइनों का निर्माण, ग्राम माल्टा में पेयजल टंकी और लााइन का निर्माण, माणाबेला में पेयजल टंकी और पाइप लाइन, ग्राम लाटनवाला में पेयजल टंकी ओर लाइन, ग्राम मिर्जापुर और मोहनपुरा में जल निकासी हेतु बिजौली की ओर से नाला निर्माण की योजना का कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर खानपुर विधायक श्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर विधायक श्री गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा जयपाल चौहान, भाजपा नेता श्यामवीर सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष अम्बरीष गर्ग, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष लक्सर रामसिंह वाल्मीकि सहित गुर्जर प्रतिहार समाज के लोग उपस्थित रहे।
