दम्पति घटना के सम्बंध में पुलिस को नहीं दे रहा कोई जानकारी
घायल व्यक्ति पर मेरठ के दो थानों में करीब दो दर्जन मुकदमे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात गोली काण्ड में घायल सिक्योरिटी गार्ड दम्पति की हालत में अब सुधार बताया जा रहा हैं। लेकिन घटना के सम्बंध् में वह पुलिस को कोई सहयोग नहीं कर रहे है। पुलिस के अनुसार दम्पति घटना के सम्बंध में कुछ भी जानकारी नहीं दे रहा है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति पर मेरठ के दो थानोें में करीब दो दर्जन मुकदमें दर्ज है। जिनमें हत्या, लूट, जान लेवा हमला, अवैध हथियार रखने, गुण्डा एक्ट, जिला बदर, गैगस्टर आदि शामिल है। पुलिस ने रात को ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड कर चल रही है। बताते चले कि बीती रात सिड़कुल थाना क्षेत्र में मांगेराम उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मेरठ यूपी हाल निवासी कृपाल नगर सिड़कुल हरिद्वार और उसकी पत्नी मोनिका त्यागी उम्र करीब 30 वर्ष को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उस वक्त गोली मारकर घायल कर दिया था। जब मांगेराम अपनी पत्नी को हैवल्स फैक्ट्री से बाइक पर लेकर घार लौट रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के बाहर घात लगाकर इंतजार कर रहे दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने दम्पति पर गोलियां बरसा कर घायल कर दिया था। घायल दम्पति को उपचार के लिए सिड़कुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घायल दम्पति घटना के सम्बंध में कुछ भी नहीं बता रहा है। घायल दम्पति के सहयोग न करने से बदमाशों तक पहुंचने पर काफी दिक्कत आ रही है। पुलिस ने अनुसार मांगेराम के खिलाफ मेरठ के कंकरौली व भोपा थाने में बीस मुकदमें दर्ज हैं जिनमें हत्या, लूट, जान लेवा हमला, अवैध् हथियार रखने, गुण्डा एक्ट, जिला बदर, गैगस्टर आदि शामिल है। पुलिस अपने स्तर से बदमाशों को दबोचने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फूटेज का बरीकी से खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड कर चल रही है। सिड़कुल एसओ देवराज शर्मा के अनुसार गोली काण्ड में घायल दम्पति के स्वास्थ्य में अब सुधार है। लेकिन दम्पति पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। घटना के सम्बंध में जानकारी मांगने पर वह चुप्पी साधे हुए हैं। मांगेराम के सम्बंध में मेरठ पुलिस सेने जो रिकार्ड भेजा है उसमें मांगेराम के खिलाफ बीस मुकदमें केवल दो थानों कंकरौली व भोपा में दर्ज हैं जिनमें जिनमें हत्या, लूट, जान लेवा हमला, अवैध् हथियार रखने, गुण्डा एक्ट, जिला बदर, गैगस्टर आदि मामले है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं जिनके पकड़े जाने पर घटना के पीछे की सच्चाई सामने आयेगी।
