मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बिटिया फाउडेशन संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के ऊपर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें की पूरे उत्तराखंड अध्यक्ष वीरेंद्र चढ्ढा, प्रदेश सचिव दीपक मदान एवं बिटिया फाउंडेशन टीम ने समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया और बिटिया फाउडेशन ने जिन महिलाओं के साथ खड़े होकर उनकी परेशानियों में उनका साथ दिया है। उन महिलाओं को भी सम्मानित किया। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिरण के लिये अनेक निर्णय लिए हैं जिस पर उन्हें गर्व है कि हमने अनेक ऐसे निर्णय लिये हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण हुआ है। कहा कि प्रत्येक भारतीय को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की अभूतपूर्व उपलब्ध्यिों पर गर्व है। उल्लेखनीय है कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिटिया पफाउंडेशन के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे स्टेट यूनियन वर्किंग जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक मनोज सैनी, ज्वालापुर रेल पुलिस चौकी महिला एसआई ज्योति नेगी, एसआई अरविंद रतूड़ी, समाजसेवी प्रवीण मिश्रा, समाजसेवी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष उपासना तेश्वर, आरती मेहता, पार्षद अनु मेहता, समाजसेवी सीमा चौहान, पूनम, मंजू, रमा गुप्ता, बबीता शर्मा बिटिया पफाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही।
