शरारती तत्वों को भगाने के लिए किया था फॉयर
पुलिस ने लिया लाईसेंस-रिवाल्वर कब्जे में
लाईसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक व्यक्ति को दो शरारती तत्वों को भागने के लिए अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से हवाई फाॅयर करना उस वक्त मंहगा पड़ा। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हवाई फाॅयर करने वाले के खिलापफ लाईसेंस शर्तो को उल्लंघन करने का मामला दर्ज करते हुए उसकी रिवाल्वर व लाईसेंस जब्त कर लिया और लाईसेंस का निरस्तीकरण करने की संस्तुति की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात लाल मन्दिर निवासी एक व्यक्ति के कार्यालय पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। जिन्होंने व्यक्ति से सुल्फा मांगा। जिसपर व्यक्ति दोनों युवकों को गलत जगह पहुंचने की बात कहते हुए वहां से चले जाने को कहा। बताया जा रहा हैं कि दोनों युवक सुल्फा लेने पर ही अड़े रहे और व्यक्ति को धमकाने लगे। जिसपर व्यक्ति ने दोनों युवकों को भगाने के लिए अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से हवाई फाॅयर कर दिया। जिसपर दोनों युवक बाइक से फरार हो गये। बताया जा रहा हैं कि किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर ज्वालापुर एसएसआई विकास भारद्वाज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि एसएसआई ने व्यक्ति को मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कहते हुए उसके खिलाफ लाईसेंस देने की शर्तो का उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए उसका लाईसेंस व रिवाल्वर कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा व्यक्ति के लाईसेंस के निरस्तीकरण करने की संस्तुति की जा रही है। ज्वालापुर एसएसआई विकास भारद्वाज के अनुसार बीती रात व्यक्ति पर दो युवक सुल्फा लेने पहुंचे। इसी दौरान व्यक्ति ने दोनों युवकों को भगाने के लिए अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से हवाई फाॅयर कर दिया। जिसपर पुलिस अब व्यक्ति के लाईसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की कार्यवाही के साथ-साथ लाईसेंस शर्तो का उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।
