पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शिनाख्त नहीं
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गंगा से एक मासूम बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकन बच्चे के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर शव की पहचान शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल पुलिस को गुरूवार की दोपहर को सूचना मिली कि बैरागी कैम्प की ओर दिल्ली वाली धर्मशाला के पास गंगा में एक बच्ची का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृत बच्ची तीन माह की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। कनखल एसओ हरिओम राज चौहान के अनुसार बैरागी कैम्प की ओर दिल्ली वाली धर्मशाला के पास एक तीन माह की बच्ची का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शायद बच्ची की स्वाभाविक मौत हो गयी होगी और परिजनों ने बच्ची के शव को गंगा में प्रवाह कर दिया होगा। क्योंकि बच्ची के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।
