

पुराना रानीपुर मोड पर गढ्ढा मौत को दे रहा दावत समाचार हुआ था प्रकाशित
विनीत वर्मा
हरिद्वार। डीबीएस न्यूज पोटल पर प्रकाशित खबर पुराना रानीपुर मोड पर गढ्ढा मौत को दे रहा दावत ने आखिर जल सस्थान की नींद खोल ही दी। जिसपर विभाग ने शनिवार की सुबह पुराना रानीपुर मोड पर हुए गढ्ढे का भरवा दिया। जिससे स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों ने राहत की सास ली है। लेकिन सड़क के नीचे की पाईप लाइन को अभी दुरूस्थ नहीं किया गया है। शायद विभाग के अधिकारियों को लिकिंज का ट्रीटमेंट नहीं सुझ रहा है। बरहाल गढ्ढा भर लाने से लोगों का चोटिल होना बच जाएगा। बताते चले कि बीते दिन डीबीएस न्यूल पोटल ने पुराना रानीपुर मोड के स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए पोटल पर खबर प्रकाशित की गयी थी। जिसके सम्बंध् में स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों की परेशानियों को सामने रखा गया था। जिन्होंने बताया था कि पुराना रानीपुर मोड़ पर टिबड़ी जाने वाले मार्ग के तिराहे के बीचों बीच जल संस्थान द्वारा खोदा गया गढ्ढा पूरी तरह भरा नहीं गया है। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहन व पैदल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई बार गढ्ढे की वजह से दो पाहिये चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके है। स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत करते हुए गढ्ढा भरने की मांग कर चुके है। मगर विभाग की लापरवाही का आलम यह हैं कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर कोई सुध नहीं ले रहे है। इस खबर के प्रकाशित होते ही जल संस्थान की नींद टूट गयी। और शनिवार की सुबह की विभाग के अधिकारियों ने पुराना रानीपुर मोड पर टिबड़ी जाने वाली मार्ग के बीचों बीच गढ्ढे को भर दिया। जिसको देखने के लिए वहां पर स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों की भीड लग गयी। जिन्होंने सड़क के बीचों बीच गढ्ढा भर जाने से राहत की सास ली है।
