चिकित्सकों ने कांवडियों को हाॅयर सेंटर किया रेफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कावंड लेकर लौट रहा एक कांवडियां रसियाबढ की नदी में डूब गया। जिसकी सूचना मिलते ही गोताखोर टीम ने पुलिस की मदद से डूबते कांवडियें को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने कांवडियें की हालत देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकुल चौहान पुत्र गजराज सिंह चौहान उम्र करीब 25 वर्ष निवासी आलमपुर गांवडी अफजलगढ बिजनौर यूपी अपने एक दर्जन साथियों के साथ कांवड लेने के लिए हरिद्वार आया था। बताया जा रहा हैं कि आज कांवडियां अपने साथियों के साथ हरकी पौड़ी से जल भरकर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा हैं कि जब कांवडियों का जत्था श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित रशियाबढ के पास पहुंचा, तभी अंकुल चौहान फ्रेश होने के लिए अपने साथियों से कह कर नदी के किनारे जंगल में चला गया। जब अंकुल लौटा और स्नान के लिए नदी में चला गया। लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर उसके साथियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ने कांवडियों को बताया कि एक कांवडिया नदी में डूब रहा था जिसको पुलिस ने बचा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। अंकुल चौहान के साथी वहां तैनात दरोगा पूर्णानंद शर्मा से मिले और मामले की जानकारी दी। जिसपर दरोगा ने बताया कि एक कांवडियें को बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस जानकारी पर कावडियों जिला अस्पताल की दौड़ पड़े। जहां पर चिकित्सकों ने कांवडियें की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया है। अंकुल चौहान के साथियों ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है। कांवडिये पुनीत कुमार ने बताया कि अंकुल फ्रेश होने के बाद स्नान करने गया था, इसी दौरान नदी में डूब गया, 13 लोगों का जत्था कांवड लेने के लिए हरिद्वार आया था लौटते समय यह हादसा हो गया।
