गढ्ढा जल संस्थान की लापरवाही को कर रहा बयां
व्यापारियों सहित स्थानीय नागरिकों में विभाग के खिलाफ भारी रोष
विनीत वर्मा
हरिद्वार। जल संस्थान की लापरवाही के चलते पुराना रानीपुर मोड पर एक गढ्ढा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। जिसके सम्बंध में कई बार स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों द्वारा विभाग को ध्यान कई बार इस ओर दिलाया जा चुका है। मगर उसके बावजूद भी विभाग की नींद नहीं टूटी है। जिसके चलते तिराहे के बीचों बीच खोदा गया गढ्ढा लोगों मौत को दावत दे रहा है। बताते चले कि पुराना रानीपुर मोड़ पर टिबड़ी जाने वाले मार्ग के तिराहे के बीचों बीच जल संस्थान द्वारा खोदा गया गढ्ढा पूरी तरह भरा नहीं गया है। जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहन व पैदल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई बार गढ्ढे की वजह से दो पाहिये चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके है। स्थानीय नागरिकों सहित व्यापारियों ने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत करते हुए गढ्ढा भरने की मांग कर चुके है। मगर विभाग की लापरवाही का आलम यह हैं कि शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर कोई सुध नहीं ले रहे है। व्यापारियों का आरोप हैं कि जल संस्थान ने सड़क के नीचे पानी की लाईन फट जाने के कारण पांच साल पूर्व खुदाई कर पाइप लाईन को दुरूस्थ करने का प्रयास किया था। लेकिन उसके बावजूद भी विभाग के जेई व एई को पानी लाईन की लिकिंज के सम्बंध में कोई स्थायी समाधान नहीं मिल सका है। दुरूस्थ करने के बाद भी पानी की पाईप लाइन लिंक होकर पानी सड़क पर बहता रहता है, कई बार विभाग के कर्मियों ने अपने अधिकारियों के निर्देश पर खुदाई कर पाइप लाईन को दुरूस्थ किया गया, मगर उसके बाद भी समास्या का समाधान न होने के कारण विभाग भी गढ्ढे को पूरी तरह भर नहीं पा रहा है। जिसकारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं इस गढ्ढे के कारण कई दो पाहिया चालक चोटिल भी हो चुके है। व्यापारियों का आरोप हैं कि विभाग शायद गढ्ढे के कारण किसी की मौत का इंतजार कर रही है। यदि विभाग की नींद नहीं टूटी तो मजबूर होकर उनको विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
