

छात्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच कर की आतिशबाजी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों पर भारी बमबारी व आतंकी नेटवर्क को नेस्तानबूद करते हुए सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने की खबर से हरिद्वार नगरी में खुशी का माहौल है। जिसका इजहार करते हुए गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने सड़कों पर उतर कर भारतीय सेना जिंदाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नाच किया। छात्रों की खुशी केवल विवि के परिसर तक नहीं सीमित ही नहीं रही, बल्कि हाईवे पर उतर कर देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाये। जिनको देखते हुए वहां से गुजरने वाले लोगों ने छात्रों के साथ मिलकर अपनी खुशी जाहिर की और सेना की कार्यवाही को शुरूआत बताते हुए आतिशबाजी की गयी। छात्रों ने कहा कि यदि पाकिस्तान अब भी बाज नहीं आया तो भारतीय सेना इमरान खान को भी पाकिस्तान से उठाकर भारत ले आयेगी। इस मौके पर छात्र नेता चर्चित बालियान ने कहा कि 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में 40 सैनिक शहीद हुए थे। जिसका जबाव भारतीय सेना ने सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान पर हमला करते हुए करीब तीन सौ आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर दिया है। आज भारत के साथ दुनिया के 40 देश साथ खड़े है। इस मौके पर भाजपा नेता उज्जवल पण्डित ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय सेना की कार्यवाही से गदगद आज देश का हर नगरिक ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बसे भारतीयों में खुशी का माहौल है। जिस तरह गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों में खुशी देखी जा रही है। उसी तरह देश में भी खुशी का माहौल है। देश का बच्चा बच्चा चाहता था कि जवानों की शहादतों का जबाव पाकिस्तान को मुंह तोड़ दिया जाए, वो मोदी सरकार ने कर दिखाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कह दिया था कि भारत बड़ी कार्यवाही करने जा रहा है, पाकिस्तान को उसी से समझ जाना चाहिए था, आज भारत ने कार्यवाही की है और 300 से अधिक हत्यारों को मिट्टी में मिला दिया है और अब भी अजहर मसूद और हाफिज सईद को भारत को नही सौपता है तो मोदी जी इमरान खान को भी घर मे घुसकर लेकर आएंगे और बीच चौराहे पर लटकाने का कार्य करेंगे। देश का युवा जिस तरह से उत्साहित है, जिस जोश में है अगर यह उत्साह में युवाओं ने संकल्प लिया है कि हरिद्वार में कावड़ यात्रा में इस बार जल पाकिस्तान में ही चढ़ेगा।
