19 फरवरी को हुई थी अपहृत, आरोपी गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बहादराबाद के युवक के घर से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक बीती 19 फरवरी को हजारीबाग में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया था। परिजनों ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि एक युवक बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी युवक की लोकेशन पुलिस को बहादराबाद मिली। कार्यवाह थाना अध्यक्ष नागेंद्र घिल्डियाल ने अपनी टीम के साथ बहादराबाद में दबिश दी और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने छात्रा को भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अनुज पुत्र नवनीत निवासी बहादराबाद बताया है। शनिवार को पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। बता दे कि छात्रा 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। जबकि आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता था बीते दिनों ही आरोपी युवक ने फैक्ट्री में काम छोड़ा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी नागेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि छात्रा को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
