
पत्नी से अवैध सम्बंध को लेकर की मित्र ने हत्या
आरोपी की निशानदेही से सड़ीगली हालत में शव बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। संदिग्ध परिस्थतियों में लापता युवक की हत्या उसके मित्र ने ही अपनी पत्नी से अवैध सम्बंध को लेकर शराब पीलाकर गला घोट कर कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से लापता युवक का शव पहाड़ी जंगल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 19 को श्रीमती शकुंतला देवी पत्नी स्व. किशन चंद निवासी कुष्ठ बस्ती निकट काली मंदिर, भीमगोडा हरिद्वार ने चौकी हरकी पौड़ी पर अपने बेटे भूरी उर्फ अंकुर उम्र 24 वर्ष की गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जिसमें कहा गया था कि उसका बेटा 18 जनवरी 19 से बिना बताए लापता हो गया है। जिसकी गुमशुदी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि लापता युवक भूरी आखरी बार अपने दोस्त व पड़ोसी अमित उर्फ गंजा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कुष्ठ बस्ती निकट काली मंदिर, भीमगोडा हरिद्वार के साथ देखा गया था। जिससे पुलिस पूर्व में भी पूछताछ कर चुकी थी। जोकि लापता युवक के सम्बंध् में पहले दिन से ही बदल-बदल कर बयान दे रहा था। पुलिस ने एक फिर रविवार की सुबह संदिग्ध अमित उर्फ गंजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। इस बार भी अमित पुलिस को गुमराह करने वाला बयान देने लगा। जिसपर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और उसने भूरी की हत्या कर देने की बात कबूल कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने पुलिस को बताया कि भूरी के उसकी पत्नी श्रीमती पूजा के साथ नाजायज संबंध् थे। जिसकी उसको जानकारी लग गयी, जिसपर उसने भूरी का काम तमाम करने की ठान ली और उसको 18 जनवरी को शराब पीने के लिए बुलाया और उसको अधिक शराब पीला दी। जब वह नशे में हुआ तो उसने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी और उसका शव घर के उपर पहाड़ी जंगल पर छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से लापता युवक का शव सड़ी गली हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आरोपी के खिलाफ सम्बंध्ति धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के अनुसार अमित ने अपने मित्र भूरी की हत्या इस लिए कर दी थी कि भूरी के नजायज सम्बंध अमित की पत्नी से हो गये थे। जिसको अमित बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी हत्या की ठान ली। 18 जनवरी को अमित ने भूरी को शराब की दाबत देने के लिए बुलाया और अधिक शराब पीला कर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। जिसके बाद अमित ने भूरी का शव पहाडी जंगल में छिपा दिया। पुलिस ने आज अमित की निशानदेही से भूरी का शव सडी गली हालत में बरामद कर लिया है। अमित के लिए सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया गया है।
