
गम्भीर 32 लोगों को किया ऋषिकेेश एम्स में भर्ती
शराब माफियों के खिलाफ ताबातोड छापेमारी
सीएम ने 2-2 लाख मृतकों व 50-50 हजार गम्भीरों के परिजनों को देने का किया ऐलान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जहरीली कच्ची शराब पीने से मरने वालों की मौत का आकंडा दो दर्जन को पार कर गया है। जबकि 32 लोगों को गम्भीर हालत में ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री ने मरने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख और गम्भीर के परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये देने की घोषणा की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने अवैध् शराब कारोबारियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया हैं और जनपद में शराब माफियों के खिलाफ ताबातोड छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन घटना को लेकर काफी सर्तकता बरत रहा है। साथ ही पीडित परिजनों व ग्रामीणों के मनोस्थिति को भी भाप रहा है। बताया जा रहा हैं कि पुलिस प्रशाासन द्वारा जनपद के ग्रामीण इलाकों में कच्ची शराब भट्टियों के संचालित होने की सम्भावना को देखते हुए जंगलों में संघन तलाशी अभियान चला रहा है। बताते चले कि 07 फरवरी को भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत बालुपुर में तेहरवी में परोसी गयी कच्ची शराब पीने से रात से ही लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया था। जोकि सुबह होते होते यह आकंडा करीब एक दर्जन तक जा पहुंचा। जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी सहित एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। और तत्काल गम्भीर लोगों को सही उपचार देने के लिए निर्देश जारी किये थे। घटना के सम्बंध् में दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों सहित पीडित परिजनों से भी विस्तृत जानकारी लेने के बाद उनको दोषीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया था। घटना की गुंज राजधानी देहरादून में भी सुनी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए अपर आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक सहित 13 को निलंबित कर दिया। वहीं एसएसपी ने भी घटना के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए झबरेडा के एसओ, इकबालपुर चौकी प्रभारी सहित दो बीट कास्टेबलों को भी संस्पेड कर दिया था। वहीं डीएम हरिद्वार ने भी घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौपने के आदेश दिये है। जहरीली कच्ची शराब पीने से मरने वालों का आकंडा शनिवार को करीब दो दर्जन को पार कर गया। बताया जा रहा हैं कि 32 अन्य गम्भीरों को उपचार के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में उपचार के लिए रेफर किया गया है। जिनकी हालत नाजूक बतायी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मृतक परिवारों को दो-दो लाख और गम्भीर के परिजनों को पचास-पचास हजार की मदद देने का ऐलान किया है। एसपी देहात नवनीत भुल्लर के अनुसार सुबह तक मरने वालों का आकंडा 21 था लेकिन शाम तक स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं 32 गम्भीर लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में रेफर किया गया है। बताया जा रहा हैं कि जहरीली शराब प्रकरण में कई लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने जनपद के सभी थानों व चौकियों को शराब माफियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये है। जिसके बाद पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में शराब माफियों के खिलाफ ताबातोड छापेमारी शुरू कर दी है। जिसके तहत पुलिस को कई जगह कामयाबी भी मिली है।
